31/12/2011

jeevan gatha 2011_1

आज एक साल और बीत गया, कहते हैं व्यतीत हर एक साल आपकी जीवन गाथा का एक पृष्ठ होता है. मेरे जीवन का ये बीता पन्ना अपने आप में ही एक संघर्षपूर्ण कहानी है जिसे मै कभी खोल के दुबारा पढना नहीं चाहूंगी. 

याद है श्री तुम मुझसे हमेशा कहा करते थे "ब्याह, प्रीति और बैर सिर्फ बराबरी वालों में होती है." तुम्हारी ये बात 2005 से ज़हन में उतर ली थी मैंने के जिस दिन मै खुद को तुम्हारी बराबरी पर ला सकी उसी दिन तुमसे दिल की बात दुबारा कहूँगी. बहुत वक़्त दिया मैंने खुद को , सोचा पहले खुद को और तुमको परख लूँ, के जो मैंने ठाना है क्या उसकी कोई भी गुंजाईश है? क्या मै तुम्हारे लायक कभी बन पाऊँगी? कई बार ऐसा लगा के शायद ये एक बुरा सपना है जो कभी साकार नहीं हो सकता. पर पता नहीं क्यूँ दिल हमेशा खुद से पहले तुम्हारे लिए भगवान् से दुआ मांगता? कॉलेज में जब हम एक दुसरे को कभी कभी कोई subject पढ़ा दिया करते थे, हर exam के बाद साईं बाबा के मंदिर में जाके मै येही दुआ मांगती थी, " हे प्रभु श्री के नंबर मुझसे अछे आएं". इतने सालों में भी मैं अपनी ये आदत नहीं सुधर पायी, हमेशा दिल से येही दुआ की के तुम जहाँ भी हो हमेशा खुश रहो और भगवान् तुम्हे मुझसे ज्यादा तरक्की दे.
पर इन सब के बीच में तुम्हारा साथ हमेशा हौसला देता था, बातें हिम्मत बढाती थीं और भरोसा भी दिलाती थीं के नहीं मेरे सपने में कुछ तो सच्चाई होगी. 2011 तक के सफ़र में मैं बहुत लोगों से मिली बहुत दोस्त बने, बिछड़े पर तुम जैसा ना कोई मिला और शायद ही कभी आगे मिलेगा... one piece हो एकदम item !!! और तुम्हारे नाम की पट्टी आँखों से उतरती भी तो कैसे, जब जब ध्यान हटाने का मौका मिलता तुम अपने होने का एहसास दिला देते या तो फ़ोन पे या gtalk/skpe पे या साक्षात् मिल के. तुम्ही से हसना रुलाना था, तुम्ही से ही रूठना मनाना था; तुम्ही से प्रीति थी और तुम्ही से ही बैर भी था. पता है श्री मैं चाहे किसी भी काम में फसी हूँ  चाहे वो मेरा B-School का lecture हो या कोई client meeting , कभी ऐसा नहीं हुआ के तुमने याद किया हो और मैंने जवाब न दिया हो. तुम पे सारा संसार थम्म जाता था मेरा.

खैर कहते हैं प्यार अँधा होता है पर मैंने तो खुली आँखों से प्यार किया था फिर भी ऐसा क्यूँ हुआ जो नहीं होना चाहिए था? क्यूँ हमारे हसी ठिठोरे को किसी की नज़र लग गयी? मैंने पूरी कोशिश की के तुम्हे ऐसा ना लगे के मैं अब भी तुमसे उतना ही प्यार करती थी जितना 6 साल पहले. मन को समझाने लगी थी मैं के तुम्हे दोबारा खोना नहीं चाहती इसीलिए ऐसा कुछ भी ना करुँगी जिससे तुम्हे तकलीफ हो. पर मन को बावरा किसी ने सही ही कहा है !!!! आँखों पर से तुम्हारे नाम की पट्टी हटती भी तो कैसे? तुम बातें ही ऐसी करते थे, जिन्हें सुन के लज्जा भी आये और मन में सवाल भी खड़े हों के अगर तुम्हारे लिए मैं सिर्फ दोस्त हूँ तो कोई अपने दोस्त से ऐसी बातें क्यूँ करता है. पर फिर भी तुमसे कभी कोई सवाल नहीं कर पायी मैं और शायद येही मेरी सबसे बड़ी भूल रही के बजाय इस असमंजस से निकलने के, मैंने खुद को इस दलदल में फसने दिया. सोचा ऐसे ही छेड़ता है कोई बात नहीं, तुम्हारे साथ के आगे सब छोटा लगता था मुझे. याद है जब तुम मुझसे पुछा करते थे "शादी कब करेगी" तो मैं कहती थी "जिस दिन तुम करोगे उसके अगले ही दिन", हस्सी मजाक में बातें उड़ा दिया करते थे हम. 

दोस्ती से ज्यादा और प्यार से कम के इस रिश्ते को क्या कहते हैं श्री?  सालों से जो line मैंने अपने लिए बना रक्खी थी वो धीरे धीरे धुंदली पड़ती जा रही थी. बहुत कोशिश की मैंने खुद को और तुमको रोकने की पर नियति अपना काम करती ही है. 2011 की वो July , उस दिन अपना आत्मसम्मान तुम्हारे हाथों रख दिया मैंने. वो कहते हैं ना अंग्रेजी में "I dropped my bars", इसलिए नहीं के मैं ये चाहती थी, इसलिए क्यूंकि जब मन में ठान ही लिया था के मैं तुम्हारी ही हूँ, किसी और की नहीं तो ये भी सही . याद है एक सवाल पुछा था तुमने मुझसे "तू बहुत प्यार करती है ना मुझसे?" और जवाब में मैंने कुछ नहीं कहा और चुपचाप सिमट गयी, पता है क्यूँ? क्यूंकि अगर प्यार को साबित करने के लिए चिल्लाना पड़े तो वो प्यार नहीं दिखावा होता है. खैर उस दिन ये एहसास ज़रूर हुआ के अब मैं एक ऐसे कुएं की धार पे खड़ी थी जहाँ से अगर पैर फिसला तो अँधेरा है और अगर किस्मत ने साथ दिया तो खुशियाँ. उस दिन के बाद ना जाने कुछ तो बदल गया था हम दोनों के बीच, शायद दोनों ही परिस्थितियों से भागना चाहते थे. बहुत कोशिश की हमने एक दुसरे को समझाने की के आगे संभल के रहेंगे और ऐसा दुबारा कभी नहीं होगा.  पर ना तो रोज़ की तरह तुम्हारा दिन का skype का ping आता और न ही शाम की गपशप call.  तुम्हारा तो पता नहीं पर ना जाने क्यूँ दिल और दिमाग की इस जद्दो जेहेत में मैं इस कदर फसी के बाहर निकलना मुश्किल हो गया.

तुम ही थे जिसके लिए मैं सारी दुनिया से लड़ जाती पर खुद से कैसे लड़ती? बस इसी लड़ाई के चलते एक और गलती की मैंने, तुम्हे propose करके.  तुम्हारा जवाब तो  मन ही मन पता था पर इतना सब होने के बाद तुम्हारा ये कहना के "तू मेरी सबसे अच्छी दोस्त है, तुझे कभी उस नज़र से देखा नहीं", मैं  कुछ और कहने के लायक नहीं रही. मेरी आँखों के आगे धून्दलापन कुछ तो छंट ही रहा था के मानो मेरे किये की सज़ा भगवान् मुझे देना ही चाहते थे. 

1.5 महीने हो गए थे इस बात को और अभी तो अपने टूटे सपने संजोने की शुरुआत ही की थी मैंने पर शायद किस्मत को ये मंज़ूर नहीं था. हमारे कर्मों की सज़ा किसी और को भुगतनी पड़ेगी इसका अंदाज़ा नहीं था मुझे. जीवन की हर लड़ाई, हर मुसीबत का डट के सामना करती आई थी मैं अब तक, पर इसके सामने हौसला कमज़ोर हो गया था मेरा. सोचा तुम्हे इस बारे में कुछ ना ही बताना बेहतर होगा मैं खुद ही निपट लूंगी. मुझसे नहीं हो पाया श्री, मैं संभाल ना पायी खुद को. इस उम्मीद से नहीं गयी थी तुम्हारे पास के तुम साथ दोगे मेरा, बस लगा था के कम से कम बातों से परेशानी तो बाँट लोगे मेरी. इस हालत में किसी और से कहती भी तो क्या? हैरान हो गयी ये सुन के की तुम्हे वाकई फिक्र है मेरी.    
दिल को इस बात की तस्सल्ली हो गयी के हालात चाहे जो भी रहे हों मैंने एक सही इंसान से प्यार किया और मुझे इस बात का मरणोपरांत कोई पछतावा नहीं होगा.

सच कहूँ श्री, प्यार बहुत करती थी मैं तुमसे पर तुम्हारे non -committal behaviour की वजह से भरोसा नहीं कर पाती थी तुम पर. इसके अलावा कुछ तो आज की दुनिया की रीत ने ही सिखाया था मुझे, प्यार अँधा तो होता है पर खतरनाक भी और इसीलिए अपना हर कदम मैं फूँक फूँक के रखना चाहती थी. जीवन में इतना डर शायद ही मुझे कभी लगा हो, हर पल येही सोचना ऐसा हो गया तो?, वैसा हो गया तो? घर पे क्या होगा? office में क्या होगा? लोग क्या कहेंगे? वगरेह वगेरह ..... पूरे दौरान बहुत झूठ बोले मैंने तुमसे और सारी दुनिया से भी. दुनिया से झूठ बोलने का गम नहीं था पर तुमसे झूठ बोलने के लिए बहुत हिम्मत जुटाई मैंने, पर उसकी वजह थी मेरे पास सबसे पहली आत्मरक्षा और दूसरी तुम्हारी परेशानी और देखी नहीं जा रही थी मुझसे. माना के selfish हो गयी थी मैं पर तुमसे ऊपर उस समय मुझे मेरा परिवार दिखा. नहीं चाहती थी के तुम्हे कोई भी report दूं, नहीं चाहती थी के तुम्हारे पास कुछ भी ऐसा हो जिसे तुम या कोई और misuse कर सके. कहीं मन में शंका थी के तुम किसी और से इस मामले में बात कर रहे हो और इसीलिए मैंने तुम्हे गुमराह किया. ना जाने तुम मेरे बारे में किस किस को बताओ, किसे मेरे पीछे लगाओ. पर इन सबके बावजूद तुम्हारा इतना परेशान होना भी मुझे अन्दर ही अन्दर और डरा रहा था. इसीलिए झूठ बोल दिया के अब सब ठीक है ताकि तुम इत्मिनान से रहो और अपनी नयी नौकरी ढंग से निभा पाओ. पर दुर्भाग्यवश ये जंग मुझे अकेले ही इतनी लम्बी लड़नी पड़ेगी इसका कोई अंदाज़ा नहीं था मुझे. 

पर ये क्या अगले ही दिन तुम्हारे मिजाज़ ने रंग ही बदल लिया, कहने लगे मैंने सब झूठ बोला तुम्हे फसाने के लिए !! क्या के तुमने सब verify कराया है और सब कुछ झूठ है? क्या के मुझे और कोई लड़का नहीं मिला तो मैं तुम्हे फसाने को कोशिश कर रही हूँ? अगर verify कराया होता तो सच तुम्हे पता होता. 
पर श्री क्या मैंने कभी भी तुम्हे इस बात का दोषी ठहराया? तुम मुझसे सबूत मांगने लगे, इससे शर्मनाक क्या हो सकता था? लड़की पैदा हुई हूँ श्री, और कोई लड़की खुद पे इतना बड़ा आरोप नहीं लगाती. माना प्यार करती थी तुमसे पर इतनी गिरी हुई नहीं हूँ के तुम्हे पाने के लिए इतना बड़ा झूठ बोल दूँ, और क्या इतना ही जाना था पिछले 8 सालों में तुमने मुझे के एक झूठ के बलबूते पे रिश्ता खड़ा करुँगी मैं? खैर इसमें गलती तुम्हारी भी नहीं है, शायद तुम्हे बचपन से शिक्षा ही ये मिली है के प्यार एक entrapment है. तुम्हारी इस छोटी सोच पे तरस ही आया मुझे. अब मन में कोई शंका नहीं रही के मैं तुम्हारे नहीं तुम ही मेरे लायक नहीं थे. ये गहराई तुम समझ ही नहीं पाए के तुम दुनिया के आखरी इंसान हो जिसे मैं कोई नुक्सान पहुंचाती और कभी कभी बोला गया एक झूठ 100 सच से भी बड़ा होता है. मैं तुम्हारा कोई नुक्सान नहीं कर रही थी बस तुम्हे अपने साथ इस कुएं में नहीं घसीटना चाहती थी. और क्या कभी कुछ माँगा था मैंने तुमसे सिवाय 2 बोल हौसले के? उस रात नींद ना आई मुझे और आती भी तो कैसे, मेरे प्यार को तो झूटला चुके थे तुम जो बाकी था वो सब भी खत्म हो गया था. मरने के अलावा कुछ और रास्ता नहीं सूझ रहा था, पर शायद भगवान् को मेरा मरना भी गवारा नहीं था. 

इस बार तुम्हारे पास वापस इसलिए ना गयी थी के तुम्हे रोकना चाहती थी मैं, इसलिए गयी थी के तुम्हारे लगाये आरोपों का जवाब दे सकूँ. तुम्हारी ओछी सोच को ललकार सकूँ. इस हालत में 30 km दूर तुम्हारे office में 3 घंटे इंतज़ार किया मैंने तुम्हारा ताकि तुम देख सको के मैंने कोई झूठ नहीं बोला था.  पर जिसे मैं आजतक अपना हीरो समझती थी वो तो बुजदिल निकला. तुम आये ही नहीं, सच का सामना करना वाकई मुश्किल होता है और तुममे उतना दम ही नहीं था. मैं इतना तो समझ गयी को तुम्हारी 4 दिन की हमदर्दी सिर्फ तब तक थी जब तक तुम्हे इस बात का डर था के मैं कहीं भावनाओं में बह कर कोई गलत फैसला न ले लूँ और तुम्हे इसका दोषी ना माना जाए.  
दिल पर ये बोझ लिए के आज मेरी सबसे बड़ी हार हुई थी, मैं वापस चली गयी .

आगे का सफ़र अकेले ही तय किया मैंने, तुम्हारे जाने से ज्यादा दुख मुझे अपने जीवन में आई उस नयी किरण के जाने का था जो बहार की इस दुनिया से अनजान थी. बहुत भावुक समय था जब जीवन के इतने सारे रंग मैंने एक साथ देख लिए. बेबसी और लाचारी का ये दौर इतना ज़हरीला था के उसके बारे में ख्याल भी आता है तो मैं सिहर जाती हूँ. सही ही था जिस अंधेर कुएं में मैंने खुद को ढकेला था उसकी रस्सी तो तुम पहले ही खींच चुके थे और उससे बहार निकल पाना अपने आप में ही एक सबक. 

मैं आज भी कोशिश कर रही हूँ उस अँधेरे से बहार निकलने की. आज भी उसी सवाल के घेरे में खड़ी हूँ के क्या मैंने कुछ गलत किया? शायद तुम्हारी नज़रों में सबसे बड़ी गुनेह्गर मैं ही हूँ पर अगर प्यार करना गुनाह है तो उस गुनाह के लिए मैं तुमसे क्या माफ़ी मांगूँ? दिन गुज़र गए, महीने बीत गए, साल भी नया आ गया और इसी उम्मीद में के मेरा आने वाला कल बीते कल से बेहतर हो बस जीवन के इस नए पृष्ठ को नए और बेहतर सिरे से लिखने की मेरी पहल शुरू हो गयी है. दुआ करना के जब अगले साल 2012 के अंत में मैं यहाँ दुबारा लिखूं तो कुछ अच्छा अनुभव हो.

कामना आज भी येही है के तुम जहाँ रहो खुश रहो !!!

15/09/2011

Story of a Little Birdie


Living my world enclosed in a cage, I always stared at the blue sky, wondering if I could break free. But the chaos of the savage garden down there would always wake me up from this beautiful dream. Then one fine day you visited my garden, I looked up to you with all the sparkle in my eyes, thinking, could you be different than the barbarians, would you let me stretch my wings, would you enjoy seeing me fly like an angel.

You read my eyes, you saw the pain, you spoke to me, you gave me strength to admire the free spirited sky, you gave me hope for a better world outside, you inspired me to take a long flight…….but that’s all you could do….cause you didn’t have the key to my cage. But I was happy, happy to know that you stopped by my cage, no matter you didn’t have the key, you made me feel free. For ages I waited every day, for you to come so that I could sing all the melodies of my life to you, so that I could crack up hearing your laughter….so that one day I could die singing safe in your hands…

I was living until that day when you came with the golden key to my door, you asked me “little birdie are you scared of me too” and I jumped into your palms, looked into your glittery eyes and said “No, I am not scared any more because I know you will protect me”. I was trembling not knowing what to do, and then you sang a song to me, a song whose melodies still linger in my soul. I broke free to fly higher and higher and higher up in the blue, hoping you would never let me fall, hoping you are happy to see me fly, hoping I would come back to sing my life to you…….
but then what did you do?..... you pulled back the string you had put in disguise around my tiny legs. I struggled not to come down; I realized you would cage me again…..but the thread was in your hand, the hands I wanted to die in….. I came down, with all the questions deep buried inside me. The first thing I asked you was “why” and you replied, “My dear birdie, I wanted you to take your last flight before you could say goodbye…”
And all I could say before you cut my wings and I closed my eyes was “I am glad I met you or else I wouldn’t have known the feeling of death by love.”


Blog Ping